रांची: विवाश्री मिस एंड मिसेज झारखंड-2026 का भव्य ग्रैंड फिनाले होटल रामाडा में उत्साह और आकर्षण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, स्टेज परफॉर्मेंस, प्रश्नोत्तर सहित विभिन्न प्रतियोगिता चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसमें आयोजक प्रवीण सिन्हा, निदेशक, आइस ब्रेकर ओशन विजन प्रा. लि., प्रकाश सिंह, निदेशक, विवाश्री प्रा. लि. तथा जितेंद्र नाथ मिश्रा, मार्केटिंग मैनेजर, सेंट्रो सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। इसके बाद सभी जूरी सदस्यों का मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया।
विवाश्री मिस एंड मिसेज झारखंड-2026 के मुख्य जज के रूप में मिस वर्ल्ड-2022 सरगम कौशल, आशिमा कुमार एवं डॉ. श्वेता नारायण, सीईओ, झारखंड कैंसर सेंटर मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य जजों ने कहा कि यह मंच राज्य की महिलाओं को अपनी आवाज, व्यक्तित्व और प्रतिभा को सामने रखने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और प्रोत्साहन मिले तो महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं।
3 राउंड के ब्यूटी कांटेस्ट में सभी ने अच्छा परफॉर्म किया। इंट्रोडक्शन में जहा प्रतिभागी अपने आप को अच्छे से प्रस्तुत की, वही दूसरे राउंड में झारखण्ड ट्रेडिशन कपड़े में कैटवाक करते नजर आई। फाइनल राउंड था सवाल जबाब का जिसमे कुल 6 प्रतिभागी पहुंची। जिसमे जो अच्छे से सवाल का जबाब दिए वही विजेता बनी।
आयोजक प्रवीण सिन्हा, निदेशक, आइस ब्रेकर ओशन विजन प्रा. लि. ने बताया कि कुल 500 प्रतिभागियों में से फिनाले के लिए मिसेज झारखंड वर्ग में 16 तथा मिस झारखंड वर्ग में 12 प्रतिभागियों का चयन किया गया था। विजेताओं को 50 हजार रुपये की असाइनमेंट पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही विजेताओं को मिस वर्ल्ड एवं मिसेज वर्ल्ड जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचने तथा ब्रांड विज्ञापनों में काम करने का अवसर भी दिया जाएगा।
मिसेस वर्ल्ड सरगम कौशल ने कहा कि इस तरह का इवेंट झारखंड होना बहुत अच्छी बात है।। मुझे भी झारखण्ड आकर बहुत खुशी महसूस हो रही है।। आज मुझे भी ऐसा ही लग रहा कि मैं भी पहली बार भाग ले रही। आयोजक प्रवीण सिन्हा ने बताया कि विवाश्री मिस एवं मिसेज झारखंड-2026 के ग्रैंड फिनाले में विजेताओं की घोषणा की गई।
मिसेज झारखंड-2026
🥇 विजेता: प्रिया सिंह राव 🥈 प्रथम रनर-अप: अनामिका 🥉 द्वितीय रनर-अप: सोनी रानी
मिस झारखंड-2026
🥇 विजेता: सृष्टि केरकेट्टा 🥈 प्रथम रनर-अप: राजदीप कौर 🥉 द्वितीय रनर-अप: तानिष्का मेहता

Comments (0)
Write first comment
Please Login to write comment