रांची: वी ने पोस्टपेड, प्रीपेड और एंटरप्राइज प्लान पर फ्री इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा शुरू की है। इसके तहत ग्राहक और उनके परिवारजन दुनिया भर के 170 से ज्यादा देशों में यात्रा के दौरान मुफ्त में कनेक्टेड रह सकेंगे। प्लान के आधार पर पोस्टपेड, प्रीपेड और एंटरप्राइज ग्राहकों को साल में तीन बार तक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा मिलेगा।
इन प्लान्स में अलग-अलग इंटरनेशनल डेटा कोटा और आउटगोइंग मिनट मिलते हैं, जिससे सालाना 9,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। यह ऑफर वी ऐप के जरिए आसानी से एक्टिवेट किया जा सकता है। अकेले, परिवार के साथ या काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए इसे डिजाइन किया गया है।
विदेश यात्रा में कनेक्टिविटी की पुरानी मुश्किलें
कई दशकों से विदेश यात्रा के दौरान कनेक्टेड बने रहने के लिए यात्रियों को कई सिम कार्ड इस्तेमाल करने पड़ते थे। यात्रा से पहले लोकल या ट्रैवल सिम खरीदना पड़ता था और अक्सर वे अपने भारतीय मोबाइल नंबर का इस्तेमाल नहीं कर पाते थे। यात्रा के दौरान जरूरी ओटीपी नहीं मिल पाते थे और असुरक्षित पब्लिक या फ्री वाई-फाई पर निर्भर रहना पड़ता था।
इसके अलावा मुश्किल कागजी कार्रवाई और रोमिंग के लंबे-चौड़े बिल की चिंता भी रहती थी। वी ने अब इस अनुभव को पूरी तरह बदल डाला है और ग्राहकों के लिए इंटरनेशनल रोमिंग को बेहद आसान बना दिया है।
प्लान में ही शामिल होगी इंटरनेशनल रोमिंग
वी ने अब अपने प्लान्स में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग को शामिल किया है, जिससे उपभोक्ता बिना किसी रुकावट के चिंता मुक्त इंटरनेशनल कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकते हैं। पोस्टपेड, प्रीपेड और कॉर्पोरेट प्लान्स के यूजर विदेश में भी आसानी से कनेक्टेड बने रह सकते हैं।
अपने ब्रांड के नए कैंपेन वी पे सब हैं वीआईपी के तहत वी ने विदेश यात्रा करने वाले उपभोक्ताओं के लिए इंटरनेशनल रोमिंग को आसान बनाया है। कंपनी के अनुसार, इस सुविधा का उद्देश्य ग्राहकों को यात्रा के दौरान कनेक्टिविटी से जुड़ी परेशानियों से राहत देना है।
वी नंबर आपके साथ मुफ्त में यात्रा करेगा
इस नई पेशकश का लॉन्च करते हुए वी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अवनीश खोसला ने कहा कि वी के लिए, वी पे सब हैं वीआईपी सिर्फ़ एक कैंपेन नहीं है। यह एक वादा है जिसके ज़रिए हम सबको एक साथ लेकर चलने का प्रयास कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय यात्रा को आसान बनाना इस दिशा में पहला कदम है।
उन्होंने कहा कि आम तौर पर इंटरनेशनल रोमिंग के लिए यात्रियों को कोई पैक खरीदना पड़ता है या नया लोकल सिम या ट्रैवल ई-सिम इस्तेमाल करना पड़ता है। ये सुविधाएं बहुत महंगी पड़ती हैं। लेकिन अब हम अपने खास वी प्लान्स में इंटरनेशनल रोमिंग को एक इन-बिल्ट फायदे के रूप में शामिल करके एक नया और अलग तरीका अपना रहे हैं।
“यह सरल और महत्वपूर्ण बदलाव है जिसके द्वारा आपको ‘यात्रा के दौरान रोमिंग खरीदने की जरूरत नहीं होगी।’ इसके बजाए आपका ‘वी नंबर आपके साथ मुफ्त में यात्रा करेगा।’ और ‘वी पे सब हैं वीआईपी’ के यही मायने हैं।” - अवनीश खोसला
उन्होंने कहा कि ग्राहक की एक असली समस्या को पहचानना और वी के उपभोक्ता को बेहतर फायदे देकर उन्हें खास अनुभव कराना ही इस पहल का उद्देश्य है।

Comments (0)
Write first comment
Please Login to write comment