रांची: डिजिटल भुगतान के बढ़ते उपयोग के बीच एनपीसीआई ने टेक्स्ट मैसेज के जरिए होने वाली साइबर धोखाधड़ी को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। संस्था के अनुसार साइबर ठग अक्सर बैंक, सरकारी एजेंसियों और अन्य भरोसेमंद संस्थानों के नाम से फर्जी एसएमएस भेजकर लोगों को लिंक पर क्लिक करने, ऐप डाउनलोड करने या ओटीपी, यूपीआई पिन और पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी साझा करने के लिए प्रेरित करते हैं। एनपीसीआई ने लोगों से किसी भी संदेश पर कार्रवाई करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करने और केवल आधिकारिक स्रोतों का ही उपयोग करने की अपील की है। संस्था ने यह भी कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और किसी भी संदिग्ध संदेश या नंबर की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 या संचार साथी पोर्टल पर करें। सतर्कता और समय पर सत्यापन से अधिकांश डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।
Comments (0)
Write first comment
Please Login to write comment