डायलिसिस विभाग और कार्डियक सेंटर का किया निरीक्षण
समारोह से पहले राज्यपाल ने सेवा सदन के सामुदायिक डायलिसिस विभाग और कार्डियक सेंटर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इससे पहले सेवा सदन के सचिव की ओर से संस्थान की करीब सात दशक लंबी यात्रा पर तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। इस दौरान पिछले 68 वर्षों में सेवा सदन में पधारे महापुरुषों का भी सादर स्मरण किया गया। सचिव ने कहा कि सेवा सदन की उपलब्धियां किसी एक व्यक्ति के प्रयास का परिणाम नहीं हैं, बल्कि तत्कालीन टीम के सामूहिक प्रयास और समाज के सहयोग का प्रतिफल हैं।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
सेवा सदन मेडिकल बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व अध्यक्ष अजय मारू ने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सक्रिय सदस्य पवन कनोई को डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में “सेवा सदन संवाद” का लोकार्पण राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और इसके संपादक आलोक तुलस्यान ने संयुक्त रूप से किया। राज्यपाल ने पूर्व अध्यक्ष जुगलकिशोर मारू, राजकुमार केडिया और राजेन्द्र सरावगी तथा पूर्व सचिव चंडी प्रसाद डालमिया का अभिनंदन किया। संस्थान में उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सकों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। चिकित्सकों में डॉ. सुनील रूंगटा, डॉ. रमन कुमार और डॉ. जय पलक को सम्मान मिला। कर्मचारियों में प्रीतम कुमार को TPA एवं आयुष्मान से जुड़े कार्यों में कार्यकुशलता तथा सोनामनी देवी को अधिकतम उपस्थिति के लिए सम्मानित किया गया।
सदन के पदाधिकारियों के साथ किया परिभ्रमण
राज्यपाल ने सेवा सदन का परिभ्रमण भी किया। इस दौरान उनके साथ सदन के अध्यक्ष अरुण छावछरिया, वरीय उपाध्यक्ष पुनीत पोद्दार, मानद सचिव आशीष (मीनू) मोदी और मेडिकल बोर्ड के चेयरमैन अजय मारू मौजूद रहे। समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल का स्वागत सदन के पूर्व अध्यक्ष जुगलकिशोर मारू ने पौधा भेंट कर किया। कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक सचिव वेद प्रकाश बागला ने किया।समारोह के आयोजन में सहायक सचिव विजय शंकर साबू और सदस्य वरुण जालान का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में सदस्य महेश पोद्दार, सहायक सचिव ललित केडिया, काशी कनोई, पवन मंत्री, प्रदीप शर्मा, गौतम मोदी, नवनीत मोदी, कविता मित्तल, ममता मोदी, अर्णव मोदी, डॉ. के.पी. दारूका, डॉ. ए.के. सिंह और डॉ. अंजु कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments (0)
Write first comment
Please Login to write comment