विश्व बॉक्सिंग दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन सभी जिलों के पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि आगामी 27 अगस्त 2026 को इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा विश्व बॉक्सिंग दिवस (World Boxing Day) मनाया जा रहा है। इसी के उपलक्ष्य में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा एवं महासचिव श्री राकेश ठाकरान जी के निर्देशानुसार झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से दिनांक 27 अगस्त 2026 को दोपहर 3:00 बजे, जमशेदपुर बॉक्सिंग कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में झारखंड के सभी जिलों के कोच, रेफरी तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के बॉक्सरों को सम्मानित किया जाएगा। अतः सभी जिलों के पदाधिकारियों से अनुरोध है कि वे अपने-अपने जिले के कोच, रेफरी एवं बॉक्सरों के नाम दिनांक 26 अगस्त 2026 की शाम 5:00 बजे तक झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती अरुणा मिश्रा (Dy. SP), महासचिव श्री प्रकाश कुमार मंडल एवं सह-सचिव श्री संतोष अग्रवाल को भेजने की कृपा करें। महासचिव प्रकाश कुमार मंडल झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन
विश्व बॉक्सिंग दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन
इस सम्मान समारोह में झारखंड के सभी जिलों के कोच, रेफरी तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के बॉक्सरों को सम्मानित किया जाएगा।

Comments (0)
Write first comment
Please Login to write comment