रांची के वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य हरेराम त्रिपाठी चेतन को गोस्वामी तुलसीदास सारस्वत सम्मान से अलंकृत किया गया। यह आयोजन सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन जमशेदपुर के तत्वावधान में किया गया। आचार्य हरेराम त्रिपाठी चेतन को सम्मानस्वरूप सम्मानपत्र, स्मृतिचिन्ह, अंगवस्त्र, श्रीफल और 51000 की सम्मानराशि प्रदान की गई। संस्था के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजीत तिवारी ने बतया कि मुख्य अतिथि विक्रमशिला विद्यापीठ के प्रतिकुलपति डॉ रामजन्म मिश्र और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी तथा साहित्यसेवी गोविंदराज दोदराजका उपस्थित थे। अध्यक्षता सुभाषचंद्र मुनका ने की।
सरस्वती वंदना और मंगलाचरण डॉ रागिनी भूषण और उपासना सिन्हा ने किया। आचार्य चेतन के साहित्यिक जीवन पर डॉ अजय ओझा ने प्रकाश डाला तथा सम्मान पत्र डॉ वीणा पांडेय भारती ने किया।तुलसी भवन द्वारा विगत दो माह से तुलसी जयंती के अवसर पर प्रतियोगिताएं और अन्य आयोजन हुए जिसके 300 विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। मंच संचालन पूनम महानंद, उक्त अवसर पर मुरलीधर केडिया, ओमप्रकाश अग्रवाल, शेषनाथ सिंह शरद, सुरेश चंद्र झा, यमुना तिवारी व्यथित, वसंत जमशेदपुरी,माधवी उपाध्याय, नीरजनयन त्रिपाठी, दिव्येंदु त्रिपाठी,प्रणवमणि, नीलम परिवाल , श्रुतिकीर्ति, किरण त्रिपाठी, कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन इंद्रदेव प्रसाद ने किया।

Comments (0)
Write first comment
Please Login to write comment