झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व वाली टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी तैयारियों का ऐलान किया। टीम कुल 35 सदस्यों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। व्यापारियों के हितों को देंगे प्राथमिकता: मुकेश अग्रवाल मुकेश अग्रवाल ने कहा कि चैंबर व्यापारियों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का सबसे सशक्त मंच है। "हमारी प्राथमिकता व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराना है। बाजार से जुड़ी परेशानियों को सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से रखेंगे और राज्य में बेहतर कारोबारी माहौल बनाएंगे।" उन्होंने दावा किया कि वर्तमान अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के अधूरे कार्यों को उनकी टीम पूरा करेगी और उनकी टीम के अधिकतर सदस्य टीम मुकेश अग्रवाल के साथ हैं। टीम के सदस्यों और पूर्व अध्यक्षों ने किया समर्थन डॉ. अभिषेक रामाधीन ने कहा कि टीम व्यापारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखकर चैंबर को मजबूत करेगी।
वर्तमान अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि व्यापार जगत चुनौतियों से गुजर रहा है। ऐसे समय में मुकेश अग्रवाल जैसे अनुभवी नेतृत्व की जरूरत है जो सरकार के समक्ष व्यापारियों की बात प्रभावी ढंग से रख सके।
पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री और कुणाल अजमानी ने भी टीम को समर्थन देते हुए कहा कि चैंबर को राज्य और केंद्र सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराना चाहिए।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि चैंबर को आगे ले जाने में यह टीम बेहतर साबित होगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवीण लोहिया, पंकज पोद्दार, छवि विरमानी, भानु जालान, अमित अग्रवाल, आस्था किरण, निधि झुनझुनवाला, माला कुजूर, सुमित जैन, सीपी जैन, विनोद अग्रवाल, सज्जन अग्रवाल और सौरभ बजाज सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।

Comments (0)
Write first comment
Please Login to write comment