रांची: चेंबर चुनाव ने अपना रंग पकड़ लिया है। गुरुवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। इस मौके पर नौ लोगों ने अपना नाम आखिरकार वापस ले लिया और अब कुल मिलाकर 65 लोग चुनावी मैदान में हैं। जिन लोगों ने अपना नाम वापस लिया, उनमें प्रकाश कुमार, अनीश बुधिया, संतोष कुमार अग्रवाल, पंकज पियूष, बिजय कुमार हरलालका, सुमित जैन, अनुराग सिंह, बलकार सिंह नामधारी व नवीन जैन शामिल हैं। इसके साथ ही एक प्रत्याशी का डिन नंबर प्राप्त नहीं होने के कारण प्रशांत कुमार का नामांकन अस्वीकृत कर दिया गया। अब तीन टीमें हैं। तुलसी टीम, मुकेश टीम व पी 21। पी का नेतृत्व पूनम आनंद कर रही हैं। सत्र 2026-27 के लिए कुल 86 नामांकन कार्यकारिणी समिति और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के लिए प्राप्त हुए थे। स्क्रूटनी के दौरान कार्यकारिणी समिति के लिए प्राप्त दो प्रत्याशियों का नाम सदस्यता सूची के प्रतिनिधित्व में नाम दर्ज नहीं होने के कारण रद किया गया था। नामांकन वापसी के बाद अब कार्यकारिणी समिति के लिए कुल 65 प्रत्याशी हैं। कुल तीन टीमें हैं। तुलसी टीम, पी 21 व मुकेश अग्रवाल की टीम। अब इन तीनों के बीच ही मुकाबला है।
तुलसी पटेल, पूनम आनंद, मुकेश कुमार अग्रवाल, नवजोत अलंग, डा अभिषेक रामाधीन, ज्योति कुमारी, पौरुष जैन, प्रमिला कुमारी, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रवीण लोहिया, पूजा ढाढा, उमंग सुल्तानिया,पूर्णेन्दु तुलस्यान, राहुल अग्रवाल, राहुल साबू, विकास अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय, विनीता सिंघानिया, आदित्य शाह, अमित अग्रवाल, अमित किशोर (अग्रवाल), अमित मिश्रा, अमित पाठक, अमित शर्मा, अमित सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, अनिल अग्रवाल, अनीश सिंह, अरुण भरतिया, अरूप नंदी, अशोक प्रधान, आस्था किरण, ब्रजेश कुमार, माला कुजूर, मनीष जैन, मनीष सराफ, मनोज मिश्रा, मनोज सिंह, मो सलीम, मोनिका गोयनका, निधि झुनझुनवाला, सीए राजकुमार, देवनंदन उरांव, कमलेश संचेती, कुलवंत सिंह, राजेश गाड़ोदिया, राम बांगड़, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, सजल श्रोत, संतोष कुमार, संतोष उरांव, शैलेन्द्र सुमन, शंकर शम्भू राजेश, श्रवण कुमार, श्रीकृष्ण अग्रवाल, सुबोध जायसवाल, सुमन शर्मा, सुनील कालरा, सुनील अग्रवाल, सुनील गुप्ता, सूरज सेठ, तेजविंदर सिंह हैं।
तीन में होगा चुनाव, तीन में निर्विरोध
चुनाव चेयरमैन अंचल किंगर और को-चेयरमेन पवन शर्मा ने कहा कि कार्यकारिणी समिति के अलावा तीन प्रमंडलों यथा-पलामू प्रमंडल, संताल परगना प्रमंडल और साउथ छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के लिए भी दो-दो प्रत्याशियों का नामांकन प्राप्त हुआ है। कार्यकारिणी समिति के साथ इन तीन प्रमंडलों में भी चुनाव कराया जाएगा। कुल छह प्रमंडल हैं, जहां तीन में निर्विरोध चुन लिए गए हैं। यहां एक-एक ही प्रत्याशी ने पर्चा भरा था। इनमें कोयलांचल से अमरजीत सिंह सलूजा, कोल्हान से विनय आनंद मूनका व व नार्थ छोटानागपुर से विनय अग्रवाल के नाम शामिल हैं। जहां चुनाव होंगे वहां पलामू प्रमंडल में उदय शंकर दुबे व अमित कुमार जायसवाल, संताल परगना में आकाश पांडेय व राजेश अग्रवाल व साउथ छोटानागपुर में राजेश कुमार महतो व दामोदर कुमार कसेरा है।

Comments (0)
Write first comment
Please Login to write comment