6 सितंबर तक चलने वाले मेहता बुक की ओर से एक बार फिर फिरायालाल स्कूल, ओवरब्रिज के पास फिरायालाल बैँक्वेट हाल में पुस्तक मेला आरंभ हो गया। मेले में हिंदी, अंग्र्रेजी की करीब पांच लाख किताबें हैं। इस परिसर पर चौथी बार लग रहा है। छात्र-छात्राओं के साथ पाठक और लेखकों के लिए मेले में नई-नई किताबें आई हैं। विशाल ने बताया कि छात्रों के लिए बहुउपयोगी पुस्तकें हैं। हर वर्ग, आयु के लिए यहां पुस्तकें हैं। खाना-पकाना से लेकर संगीत, साहित्य, काफी टेबल, अंतरराष्ट्रीय विषयक पुस्तकें हैं। खासकर, अंग्रेजी साहित्य की पुस्तकें काफी संख्या में हैं। इस साल की बेस्ट सेलर पुस्तकें भी विशाल लेकर आए हैं। यहां राजकमल प्रकाशन, सस्ता साहित्य मंडल, हिंदी युग्म, पेग्विन हिंदी-अंग्रेजी, चर्चित और पुरस्कृत किताबों के अलावा दुनिया को समझने और दुनिया के प्रसिद्ध लेखकों की किताबें भी यहां देख सकते हैं। हिंदी में काशी नाथ सिंह, प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, विक्रम संपत की वीर सावरकर पर दो खंडों में, राजपाल की कितने पाकिस्तान सहित गांधी, नेहरू और क्लासिक लेखकों की रचनाएं भी यहां हैं। भारतीय संविधान की नई प्रति लेकर आए हैं।
रांची के फिरायालाल बैंक्वेट हाल में पुस्तक प्रदर्शनी
हर वर्ग, आयु के लिए यहां पुस्तकें हैं। खाना-पकाना से लेकर संगीत, साहित्य, काफी टेबल, अंतरराष्ट्रीय विषयक पुस्तकें हैं। खासकर, अंग्रेजी साहित्य की पुस्तकें काफी संख्या में हैं।

Comments (0)
Write first comment
Please Login to write comment