इस अवसर पर पूर्व जिला गवर्नर पीएमजेएफ लायन माधव लखोटिया की भी उपस्थिति रही। तत्काल पूर्व अध्यक्ष लायन मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि क्लब ने सेवा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है और नई टीम इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। चार्टर अध्यक्ष लायन शैलेश अग्रवाल ने कहा कि क्लब की स्थापना सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के उद्देश्य से हुई थी और नई टीम इस परंपरा को और मजबूत करेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष लायन अरुण कुमार भारतिया ने सेवा कार्यों को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया। सचिव लायन खुशबू अग्रवाल ने बेहतर समन्वय एवं व्यवस्थित कार्यप्रणाली पर जोर दिया, जबकि कोषाध्यक्ष लायन मोनिका गोयनका ने पारदर्शी एवं जिम्मेदार वित्तीय व्यवस्था का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में जनसंपर्क पदाधिकारी लायन धर्मेंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन राकेश चौधरी एवं लायंस क्लब रांची ग्लोबल के प्रशासक लायन प्रमोद श्रीवास्तव भी मौजूद थे। लायंस क्लब रांची ग्लोबल के लायन शाहीन कौसर, लायन राजीव चौधरी, लायन तनुश्री पात्रा, लायन रविंदर सिंह, लायन तलविंदर कौर एवं लायन कुणाल जालान तथा झारखंड चेंबर की ओर से परेश गट्टानी, विकास विजयवर्गीय, तुलसी पटेल, रोहित अग्रवाल एवं नवजोत अलंग ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

Comments (0)
Write first comment
Please Login to write comment